फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kashipur firing case Uttarakhand Police raised questions, UP Police sent answers

यूपी पुलिस बोली: दबिश से पहले तीन बार किया फोन, उत्तराखंड पुलिस के पत्र का दिया जवाब, सीडीआर रिपोर्ट भी सौंपी

Sat, 15 Oct 2022 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Oct 2022 11:02 AM IST
सार

उत्तराखंड में मुरादाबाद पुलिस टीम पर हमले के मामले में मुरादाबाद पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के पत्र का जवाब दे दिया है। मोबाइल कॉल डिटेल के साथ एसएसपी ने जवाब भेजा है। 

विज्ञापन
kashipur firing case Uttarakhand Police raised questions, UP Police sent answers
मुरादाबाद के अस्पताल में जांच करने पहुंची उत्तराखंड की पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कुंडा के भरतपुर में मुरादाबाद पुलिस टीम पर हमले के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने सवाल उठाए हैं। यूपी पुलिस पर बिना सूचना दबिश देने और काशीपुर में भर्ती घायल सिपाहियों को बैरीकेडिंग तोड़कर अस्पताल से ले जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इन सवालों का शुक्रवार को यूपी पुलिस ने जवाब भेजा है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने दबिश की सूचना देने की बात कही है। उन्होंने जवाब में मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट भी भेजी है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के कुंडा थानाक्षेत्र के भरतपुर में बुधवार रात मुरादाबाद पुलिस ने जफर की तलाश में दबिश दी थी। इस दौरान यहां पुलिस और ग्रामीणों में संघर्ष हो गया था। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि मुरादाबाद पुलिस के छह सिपाही घायल हो गए थे। इसके बाद से यूपी और उत्तराखंड पुलिस आमने सामने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस की ओर से आरोप लगाया था कि यूपी पुलिस बिना सूचना के यहां दबिश देने आई थी। इसके काशीपुर अस्पताल में भर्ती आरोपी पुलिस कर्मियों को भी जबरन ले गई। इस संबंध में उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मुरादाबाद एसएसपी को पत्र भेजकर जवाब भी मांगा था। इस मामले में एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल ने सवालों का जवाब भेज दिया है। 

उन्होंने बताया कि दबिश देने से पहले तीन बार उधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारी और कुंडा पुलिस को सूचना दी गई थी। इसकी मोबाइल सीडीआर रिपोर्ट भेजी गई है। काशीपुर अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों पर हमला होने की आशंका थी। वहां लगातार भीड़ बढ़ रही थी। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें वहां से निकालकर मुरादाबाद में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed