{"_id":"6435ca29b6d1fe13260c3f04","slug":"karmayogi-did-not-learn-behavior-and-dignity-even-in-training-moradabad-news-c-15-1-mbd1037-113592-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कर्मयोगी प्रशिक्षण में भी नहीं सीखे व्यवहार व मर्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कर्मयोगी प्रशिक्षण में भी नहीं सीखे व्यवहार व मर्यादा
Wed, 12 Apr 2023 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने 2022 में मिशन रेल कर्मयोगी शुरू किया था। इसके जरिये रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ की क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सिखाया गया कि किस तरह खुद को बेहतर बनाना है। यात्रियों से मृदु व्यवहार करना है व उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना है।
इस प्रशिक्षण में रेलवे ने मोटी रकम खर्च की। भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान में स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। इसके बावजूद कुछ टीटीई लगातार रेलवे की छवि धूमिल कर रहे हैं। कर्मयोगी बनने का प्रशिक्षण पाकर भी टीटीई अपराध करने लगे हैं। इसमें मुरादाबाद मंडल के भी कर्मचारी शामिल हैं। टीटीई स्टाफ के यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें महिला से छेड़खानी, यात्रियों से मारपीट तक शामिल है। अब मासूम बच्चों को ट्रेन से उतारने का मामला भी इसमें जुड़ गया है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने ऐसे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरती। इसके बावजूद स्टाफ की हरकतें खत्म नहीं हो रही हैं।
केस-1
छह मार्च 2023 को होली स्पेशल ट्रेन में टीटीई ने यात्रियों के साथ मारपीट की। अमृतसर से गोरखपुर जा रही ट्रेन में टीटीई टिकट के नाम पर यात्रियों से वसूली कर रहा था। एक यात्री ने वीडियो बना लिया। इस पर टीटीई भड़क गया और यात्री के थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो वायरल हुआ तो सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने टीटीई अशोक कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
केस-2
16 जनवरी को चंदौसी निवासी महिला ने टीटीई पर लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। टीटीई ने महिला को जान पहचान का हवाला देकर एसी कोच में बैठाया था। बाद में उसे पानी में मिलाकर नशीला पदार्थ दिया और दुष्कर्म किया। महिला ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीनियर डीसीएम ने आरोपी टीटीई राजू सिंह को बर्खास्त कर दिया था।
केस-3
16 मार्च को अकाल तख्त एक्सप्रेस की एसी बोगी में नशे में धुत टीटीई ने महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। घटना बरेली के आसपास की है। आरोपी टीटीई मुन्ना सिंह उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के सहारनपुर में तैनात था। इस मामले की देशभर में खूब आलोचना हुई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संज्ञान लेकर टीटीई को बर्खास्त कर दिया था।
केस-4
जुलाई 2022 में बरेली में तैनात टीटीई रवि मीणा ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी की थी। यात्री अधिवक्ता थीं, उन्होंने जीआरपी में शिकायत भी की थी। इस पर टीटीई ने लिखित माफीनामा दिया था। इससे पहले भी ट्रेन में महिला से छेड़खानी व बरेली रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी से मारपीट कर चुका था। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया था।