फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kapur company pul ka hoga jirnodhar

कपूर कंपनी पुल का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 03 Dec 2017 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
kapur company pul ka hoga jirnodhar
मनोज सिन्हा - फोटो : self

विज्ञापन
संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि लाइन पार वासियों की समस्याओं को देखते कपूर कंपनी पुल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को मदद करनी होगी। रेलवे सोनकपुर ओवर ब्रिज का काम डेढ़ साल में पूरा कर लेगा। गोविंदनगर एफओबी की स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

अगवानपुुर ओवर ब्रिज से लोगों आने जाने में सहूलियत होगी।वह रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने अगवानपुर ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। साथ ही सोनकपुर ओवर ब्रिज का शिलांयास किया। कहा कि यूपी में 1100 करोड़ की रेल परियोजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल में भी कई योजनाएं चल रही हैं। कपूर कंपनी पुल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पुल का रिमॉडलिंग कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को जमीन मुहैया कराना होगा। साथ ही अतिक्रमण हटवाना होगा। सोनकपुर ओवर ब्रिज का काम 18 से 19 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। गोविंदनगर एफओबी का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन में तीसरे द्वार का भी काम शुरू होना है। यात्रियों को स्टेशन पर जल्द नए एफओबी, लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा मिलने लगेगी। इस दौरान पंचायती राज एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह चौधरी, सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रीतेश गुप्ता, विधायक सुशांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह, जीएम नार्दर्न रेलवे विश्वेश चौबे, डीआरएम अजय कुमार सिंघल, सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed