फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwariyas keep moving towards their destination step by step

Moradabad News: पग-पग मंजिल को बढ़ते रहे कांवड़िये

Fri, 25 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas keep moving towards their destination step by step
कांठ। उत्तराखंड की देव नगरी हरिद्वार से सावन माह में कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की लगातार वापसी हो रही है। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़िये पग-पग मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन कांवड़ियों की वापसी होती रही। बरेली, पीलीभीत, बहेड़ी, शेरगढ़, बदायूं, बिलारी, रामपुर, टांडा, बिलासपुर, मिलक, कुंदरकी, चंदौसी आदि स्थानों के कांवड़ जत्थे कांठ से होकर गुजरे तो वातावरण भगवा मय हो गया। इधर हरिद्वार को जाने के लिए भी तमाम कांवड़ियों के वाहन कांठ नगर व क्षेत्र से होकर गुजरते रहे। कोई ढोल की थाप पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए जाता दिखाई दिया तो कोई डीजे व धार्मिक भजनों पर झूम रहा था। इससे कांठ क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से शिवभक्ति में सराबोर हो गया। हर ओर भगवा वस्त्रधारी शिवभक्त ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र में चल रहे शिविरों में कांवड़ियों की सेवा और सत्कार भी लोगों के द्वारा किया जा रहा है। शिविरों में शिवभक्तों के लिए भोजन, विश्राम, दवाइयों आदि की व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed