फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwariyas brought Ganga on their shoulders for the Abhishek of Bhole

Moradabad News: भोले के अभिषेक के लिए कांधे पर गंगा को लाए कावंड़िये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas brought Ganga on their shoulders for the Abhishek of Bhole
मुरादाबाद। सावन की शिवरात्रि पर भोले के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कावंड़िये ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद पहुंचे। इसके कारण हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर मंगलवार को कांवड़ियों की धूम रही। भोले के जयकारों और डीजे पर बजते भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम से ही शहर के मंदिरों में शिवभक्तों ने डेरा डाल लिया।
विज्ञापन


मंदिर समितियों की ओर से कांवड़ियों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक के लिए व्यवस्था की गई। बुधवार को शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। मंगलवार को दिन में हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की वजह से कांठ रोड पर रौनक रही, जबकि शाम से ब्रजघाट की ओर से आने वाले शिवभक्त लौटने लगे। देर रात में ही वह मंदिरों में पहुंच गए। चौरासी घंटा मंदिर के मुख्य पुजारी विष्णुदत्त शर्मा का कहना है कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित जलाभिषेक के लिए आते हैं। शिवरात्रि के बाद भी यह सिलसिला जारी रहेगा। सबसे ज्यादा भीड़ सावन के आखिरी सोमवार को रहेगी। डाक कावंड़ का इस बार बहुत चलन है। युवाओं के जत्थे दौड़ते हुए गंगाजल लेकर आते हैं और मार्ग में बिना रुके सीधे मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

झारखंडी महादेव मंदिर के महंत भोलेनाथ योगीराज ने कहा कि मंदिर में पहले कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। बाद में सामान्य श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन करेंगे। मंदिर में सेवादारों द्वारा व्यवस्थाएं संभाली जाएंगी। शाम को मंदिर में दीये जलाए जाएंगे और फिर आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


भगवा ध्वज से लेकर टी-शर्ट की खूब हुई बिक्री

शहर में जगह-जगह अस्थायी दुकानों पर भगवा ध्वज, तिरंगा, भोलेनाथ के जयकारे लिखे गमछे और टी-शर्ट आदि बिक रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर लगाने के लिए छोटे साइज के भी भगवा ध्वज, पताकाओं की खूब खरीददारी की जा रही है। भगवा ध्वज 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में मिल रहे हैं। इस बार ऑपरेशन सिंदूर वाली टी-शर्ट को लेकर शिव भक्तों में खास उत्साह है। यह टी-शर्ट 150 रुपये की है।

00

डाक कावंड़ लाने मंगलवार को रवाना हुए जत्थे
शहर के कई इलाकों से कांवड़ियों के जत्थे मंगलवार को ब्रजघाट रवाना हुए, जो बुधवार को मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे ब्रजघाट और हरिद्वार के लिए जत्थे रवाना हुए। यह जत्थे बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक डाक कांवड़ लेकर आएंगे। इसके बाद मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। रवाना होने से पहले कांवड़ियों के परिवार वालों ने तिलक लगाया। बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed