फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwariya from Jayantipur dies in accident in Amroha

Moradabad News: अमरोहा में हादसे में जयंतीपुर के कांवड़िये की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya from Jayantipur dies in accident in Amroha
मुरादाबाद। अमरोहा जिले के जोया में सड़क हुए हादसे में मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी कांवड़िये विशाल सैनी की मौत हो गई। विशाल अपने मोहल्ले के अन्य कांवड़ियों के ब्रजघाट कांवड़ लेने गया था।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर निवासी राकेश सैनी ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा विशाल सैनी बृहस्पतिवार को मुहल्ले के अन्य युवकों के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेने गया था। शुक्रवार की सुबह सभी कांवड़िये ब्रजघाट से गंगा जल लेकर रवाना हुए थे। जोया पहुंचने पर कांवड़ियों का जत्था रुक गया था। उन्होंने यही रात्रि विश्राम किया। शनिवार की सुबह करीब चार बजे विशाल सैनी जाग गया और सड़क पर कर टॉयलेट के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अमरोहा के जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार की शाम परिजन शव लेकर घर आ गए। अमरोहा के डिडौली थाने की पुलिस का कहना है कि उनके क्षेत्र में हादसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed