{"_id":"686d7eaf94181337340f7ba1","slug":"kanwar-yatra-will-be-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-at-125-places-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109293-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सवा सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सवा सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी कांवड़ यात्रा
Wed, 09 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल बिना किसी रुकावट संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। इस बार सौ नहीं सवा सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कांवड़ यात्रा रहेगी।
11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। जिस पर नगर व क्षेत्र में शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं के द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। इस बार सावन की कांवड़ यात्रा को सकुशल कराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पिदले वर्षों में सावन का कांवड़ यात्रा मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग, कांवड़ पथ मार्ग, खलीलपुर मार्ग पर करीब 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहती थी लेकिन इस बार सीओ कांठ गौरव कुमार त्रिपाठी ने कांठ और छजलैट थाना क्षेत्रों में 22 नए स्थानों को चिह्नित कराया है। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर प्रकाश व्यवस्था को मजबूत कराने के लिए कहा गया है। मंगलवार को सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कांठ में सहसपुर बॉर्डर से कस्बा कांठ को पार कर छजलैट बॉर्डर पर बिजली के खंभों पर प्लास्टिक पन्नी मय रिफ्लेक्टर लगवाई जा रही है। वहीं कांवड़ पथ तिराहा नया गांव कासमपुर में सीसीटीवी कैमरे, बैरियर, ट्रांसफार्मर व बिजली लाइनों का ऊंचा कराया जाना है।
इसके अलावा शिव मंदिर कासमपुर, भूड़ मंदिर कांठ, मिश्रीपुर तिराहा, मौहड़ी चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, थाना चौराहा, आर्य समाज मंदिर कांठ, रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग, रसूलपुर नहर पुलिया, रसूलपुर नहर पुलिया से कैंच की पुलिया तक, शिवमंदिर रसूलपुर व नागमणि मंदिर गांवड़ी मुजफ्फरपुर टांडा और छजलैट थाना क्षेत्र में किसान तिराहा, भीकनपुर मैन रोड, कुचावली, लदावली, सराय खजूर, कैंच की पुलिया और रसूलपुर चौहरा तिराहा तक दो-दो सीसीटीवी कैमरे और उचित प्रकाश व्यवस्था के लिए एसडीएम संत दास पंवार को पत्र भेजा गया है।