{"_id":"5d337beb8ebc3e6cc30e8d7f","slug":"kanwadiya-injured-city-news-mbd3156546156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात और लखीमपुर खीरी के लिए....
वाहन की टक्कर से कांवड़ियां घायल, हंगामा
- हरिद्वार हाईवे पर देर रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार देर रात साढ़े तीन बजे कांवड़ियों के जत्थे में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कांवड़ियां घायल हो गया। इस हादसे के बाद अन्य कांवड़ियों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
घायल कांवड़िया कमलेश (35) लखीमपुर खीरी जनपद के गोला कस्बे का रहने वाला है। कमलेश के साथी ने बताया कि 52 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहा था। शुक्रवार देर रात साढ़े तीन बजे कांवड़ियों का जत्था छजलैट थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम आई। जिससे जत्थे मेें टक्कर मार दी। इस हादसे में जत्थे में सबसे पीछे चल रहा कांवड़ियां कमलेश घायल हो गया। इसके बाद टक्कर वाहन चालक तेजी से वाहन दौड़ाकर फरार हो गया। कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी गई है।