{"_id":"57aac7304f1c1bf05dee4cdf","slug":"kanvdia-death-to-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट से कांवड़िए की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट से कांवड़िए की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी नगर के नौगवां सादात में सोमवार रात को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पाकबड़ा निवासी एक कांवड़िए की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बेड़ा बिना गंगा जल लिए ही वापस घर को वापसी कर गया।
कस्बे के रहमतनगर मोहल्ला निवासी बीस वर्षीय विनोद कुमार पाल पुत्र राज पाल सिंह सोमवार शाम को अपने बडे़ भाई विनीत और अन्य साथियों महेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, राजेश सिंह सोनू , मनोज सिंह आदि के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने को चला था। रात करीब नौ बजे बेडे़ को सभी ने बहुत नाच गाकर विदा कर दिया था। बेड़ा जब रास्ते में जेपी नगर के नौगंवा सादात में स्वालेह नामक स्थान पर रुका तो वहां पर बारिश आ गई। बेड़ा खाना खाने को वहां पर रुका था।
विनोद बारिश देखने को जीने के नीचे आकर खड़ा हो गया। जीने के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जीने पर लोहे की ग्रिल लगी थी। बारिश के पानी से कंरट जीने पर लगी हुई लोहे की ग्रिल पर आ गया। इस करंट की चपेट में विनोद भी आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेडे़ में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सभी साथी रोने लगे और बेडे़ को वापसी घर ले आये। यहां पर हादसे की सूचना पाकर घर में हड़कंप मच गया। रोते-रोते परिवार का बुरा हाल हो गया। उसकी मां प्रेमवती भाई विनीत और बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। सवेरे ही विनोद के शव का ब्रजघाट लेकर जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
पाकबड़ा। विनोद सोमवार शाम को हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए अपने बडे़ भाई विनीत के साथ जा रहा था। दोनों भाई जा रहे थे इसलिए घर में तैयारियों को भी पूरा किया गया था। डीजे मंगाया गया था उस पर परिवार जमकर नाचा था। बड़ी बहन नीतू ने भाईयों को माथे पर तिलक लगा कर विदा किया।
विदा होने के कुछ घटे बाद ही भाई की लाश को देखकर नीतू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह रो-रो कह रही थी अगर भगवान में शक्ति है तो उसके भाई को उसके पास भेज दे या फिर उसे भी अपने पास बुला ले। उसकी मां प्रेमवती को तो होश ही नहीं था। वह रोती और बेहोश हो जाती। पिता राजपाल सिंह और भाई विनीत का भी रो-रो कर बुरा हाल था।