फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanth Road will become Bhakti Path to welcome Kanwariyas

Moradabad News: कांवड़ियों के स्वागत में कांठ रोड बनेगी भक्ति पथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanth Road will become Bhakti Path to welcome Kanwariyas
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा से पहले कांठ रोड को भक्ति पथ के रूप में तैयार किया जा रहा है। 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को आस्था के साथ भक्ति का दिव्य अनुभव देने के लिए नगर निगम विशेष परियोजनाओं पर काम कर रहा है। कांठ रोड को आकर्षक व भव्य स्वरूप देने के लिए यहां शिव दरबार पथ और प्रदेश का पहला विष्णु अवतार पथ तैयार किया जा रहा है। निगम ने इन कार्यों को 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

योजना के अनुसार कांठ रोड पर भटावली के पास शिव दरबार पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां आदि शिव की 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का फाउंडेशन तैयार हो चुका है और आगामी 10 से 12 दिनों में इसे स्थापित भी कर दिया जाएगा। त्रिशूल, डमरू और नंदी के साथ स्थापित इस प्रतिमा में शिव को गहन ध्यानमग्न मुद्रा में दर्शाया जाएगा। इसके चारों ओर रंगीन लाइटिंग और आकर्षक लैंडस्केप लाइटिंग लगाई जाएगी। रात के समय यह पूरा क्षेत्र भक्ति व आस्था की रोशनी से जगमगाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट तमिलनाडु के कोयंबटूर मॉडल पर आधारित होगा।
विज्ञापन

वहीं, कांठ रोड पर ही नगर निगम प्रदेश का पहला विष्णु अवतार पथ भी विकसित कर रहा है। इस परियोजना पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पथ पर भगवान विष्णु के दस अवतारों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। हर प्रतिमा के नीचे उसके धार्मिक महत्व का विवरण भी अंकित किया जाएगा। इस कार्य के लिए महाराष्ट्र के अनुभवी कारीगरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने पूर्व में मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही पथ तैयार किया है। पथ पर भगवान विष्णु के मत्स्य, नरसिंह, परशुराम, कृष्ण, कूर्म, वराह, वामन, राम, कल्कि और बुद्ध अवतारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------
कांवड़ यात्रा से पूर्व कांठ रोड पर सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed