फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanth road became worse due to rain

Moradabad News: बारिश में और बदहाल हुई कांठ रोड, जाम से जूझते रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Kanth road became worse due to rain
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश के कारण कांठ रोड का बुरा हाल हो गया। सीवर लाइन के काम के बाद बिना मरम्मत छोड़ी गई सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों व कीचड़ के कारण मधुबनी से पॉलीटेक्निक तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। बारिश के बाद गड्ढों और कीचड़ में जब लोगों के वाहन फंसने लगे तब पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरवाने शुरू किए। बारिश से शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
शहर के पीएसी तिराहा से भटावली तक सीवर लाइन डालने का काम जल निगम द्वारा कराया गया। इसके कारण आधी सड़क खोद दी गई थी। काम के बाद जल निगम द्वारा मिट्टी डाल कर गड्ढों को पाट दिया गया। पीडब्ल्यूडी को इस सड़क की मरम्मत करानी थी, जो बरसात से पहले नहीं कराई गई। इसके कारण सीवर लाइन के काम से क्षतिग्रस्त सड़क की दशा बारिश में और खराब हो गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने भी अधिकारियों को बरसात से पहले कांठ रोड की मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका भी पालन नहीं किया गया। मधुबनी से पॉलिटेक्निक तक की सड़क इतनी अधिक खराब है कि उस पर पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। करीब दो किमी मार्ग में 100 से अधिक बड़े गड्ढों के साथ सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इन्हीं गड्ढों के कारण इस मार्ग पर बारिश के बीच वाहन फंसते रहे। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसे लेकर सबसे अधिक परेशानी ट्रैफिक पुलिस को हुई। दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिट्टी गड्ढों में भरी।
कई सार्वजनिक भवनों में भरा पानी
बारिश के कारण शहर के सोनकपुर स्टेडियम परिसर, ताड़ीखाना रोड स्थित सदर पशु चिकित्सालय, लाइनपार रामलीला ग्राउंड का मैदान भी जलनिकासी के अभाव में तालाब बन गया।
शहर की ये सड़कें रहीं जलमग्न
स्मार्ट रोड के लिए चयनित शहर की प्रमुख स्टेशन रोड, जेल रोड, जीएमडी रोड से भी बारिश का पानी पूरी तरह नहीं निकलने से यह सड़कें लगभग पूरे दिन तालाब बनी रहीं। कांठरोड पर भी हरथला समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। इसके अलावा अवंतिका कॉलोनी, टीडीआई सिटी, रामगंगा विहार, आशियाना कॉलोनी, सरस्वती विहार, पैपटपुरा, किसरौल, बंगला गांव, गुलाबबाड़ी, रामतलैया, ढक्का, भोलानाथ, महाशिव कॉलोनी आदि की सड़कों पर भी जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

नरायनपुर मानपुर, भोलानाथ कॉलोनी में लगे मडपंप
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि शहर के नरायनपुर मानपुर में बारिश के कारण हुए जलभराव की सूचना पर टीम को भेज कर वहां जलनिकासी के लिए मडपंप लगा दिया गया है। पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे भोलानाथ, महाशिव कॉलोनी के लोगों की समस्या समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन जुटा है। वहां भी मडपंप के सहारे कॉलोनी में भरे पानी को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed