{"_id":"6164a51f8ebc3ed34f1c2ce8","slug":"kanth-bus-stand-will-be-transferred-to-transport-corporation-on-october-31-city-news-mbd405849229","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अक्तूबर को परिवहन निगम को हस्तांतरित होगा कांठ बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अक्तूबर को परिवहन निगम को हस्तांतरित होगा कांठ बस अड्डा
विज्ञापन
कांठ। जनपद के कांठ में चल रहा रोडवेज बस अड्डे का निर्माण अंतिम चरण में हैं। 31 अक्तूबर तक इसे पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद कांठवासियों को यहां से रोडवेज बसों की सुविधा मिलेगी। यह मांग एक अर्से के बाद पूरी होने जा रही है। कांठ एक व्यवसायी नगर होने के बाद भी यहां उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का अपना रोडवेज बस स्टैंड नहीं है। बसों को हाईवे पर ही खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाया और उतारा जाता है।
बस स्टैंड बनवाने की मांग एक अर्से से चली आ रही थी। पिछले वर्ष कांठ नगर में मंडी समिति स्थल और गैस गोदाम के बीच स्थित तहसील प्रशासन द्वारा दी गई एक भूमि पर सवा दो करोड़ रुपये की लागत से रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। 16 जुलाई 2020 को कांठ के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, तत्कालीन जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आधार शिला रखी थी। साथ ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बस अड्डे का शिलान्यास किया था। इसके दो माह बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब इसका निर्माण कार्या अंतिम चरण में है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने सोमवार को कांठ बस अड्डे का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से बात की और कार्य की स्थिति जानी।
रिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि निर्माण एजेंसी को 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद यह बस अड्डा परिवहन निगम को हस्तांतरित हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका ऑनलाइन उद्घाटन कर सकते हैं।