फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanak of Kanth became a Finance and Accounts Officer for a day.

Moradabad News: कांठ की कनक बनीं एक दिन की वित्त एवं लेखा अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Kanak of Kanth became a Finance and Accounts Officer for a day.
कांठ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा की 11वीं की छात्रा कनक सिंह को एक दिन के लिए वित्त एवं लेखा अधिकारी मुरादाबाद बनाया गया। इस दौरान छात्रा कनक सिंह ने कार्यालय में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कनक ने विभिन्न कार्यों को देखा तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। छात्रा की इस उपलब्धि पर कॉलेज के अध्यक्ष अजय कुमार बिश्नोई, प्रबंधक मुकेश महेश्वरी और प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खुशी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कनक सिंह को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि छात्रा कनक सिंह ने इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। कनक सिंह को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन का वित्त एवं लेखा अधिकारी बनाने पर उसकी मां रजनी देवी और पिता जयप्रकाश सिंह ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed