फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kafiabad Ration dealer husban shot by miscreants in jungle police suspects political revenge case

मुरादाबाद: ड्यूटी से लौट रहे राशन डीलर के पति को बदमाशों ने मारी गोली, चुनावी रंजिश की आशंका

Sat, 04 Sep 2021 11:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Sep 2021 11:35 AM IST
सार

घटना भोजपुर के काफियाबाद की है। कुछ बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे राशन डीलर के पति को रास्ते में ही गोली मार दी, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को ग्राम प्रधान चुनाव में हुए उदय पाल हत्याकांड से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Kafiabad Ration dealer husban shot by miscreants in jungle police suspects political revenge case
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद गांव के जंगल में शनिवार सुबह राशन डीलर के पति को गोली मार दी गई। घायल व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और घटना के समय वह मुरादाबाद से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते दिनों हुए ग्राम प्रधान चुनाव में मतदान से चंद घंटे पहले ही सिक्योरिटी गार्ड के पक्ष के प्रत्याशी उदय पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इन्हें भी गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की गई है। इस घटना को उदय पाल हत्याकांड से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह मुरादाबाद के मधुबनी में नाइट ड्यूटी करते हैं। रोज की तरह शनिवार सुबह भी सुरेंद्र ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान भोजपुर थानाक्षेत्र के इस्लाम नगर और काफियाबाद के बीच उन्हें बाइक सवार तीन लोग मिल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुरेंद्र की बाइक रोक ली और हथियारों के बल पर सड़क से जंगल में ले गए। वहां ले जाकर सुरेंद्र को तीन गोलियां मार दी गईं। खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो हमलावर बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जाएगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed