फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jyada ho jaiga power bill

छह करोड़ बढ़ जाएगा बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ

Fri, 01 Dec 2017 01:38 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
jyada ho jaiga power bill
तापीय परियोजना पावर हाउस। - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश में सत्ता में आते ही चौबीस घंटे बिजली देने का दावा करने वाली योगी सरकार ने निकाय चुनाव समाप्त होते ही बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का ‘करंट’ लगाकर जोर का झटका दिया है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


जिससे मुरादाबाद के साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्ताओं पर अब छह करोड़ रुपये प्रति माह का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। अब तक ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं प्रति माह तकरीबन 52 करोड़ रुपये का बिल चुकाया करते थे। बिजली दामों का नया टैरिफ जारी होते ही छह करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को दोगुना दाम चुकाने होंगे।
विज्ञापन


लंबे समय से बिजली उपभोक्ता आस लगाए बैठे थे कि बिजली दामों में सरकार कटौती करेगी। लेकिन हुआ उलटा। ग्रामीण क्षेत्र में
जनपद में साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं। एक लाख 80 हजार ग्रामीण बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें 35 हजार ग्रामीण अनमीटर्ड कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को प्रति माह अब तक 180 रुपये चुकाने होते थे। अब अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को 400 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। हालांकि 31 मार्च 2018  तक तीन सौ रुपये ही देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 400 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 3 रुपये देने होंगे। जबकि 150 यूनिट खर्च करने पर तीन रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना होगा। 150 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने पर चार रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट का चार्ज लेगा।

शहरी क्षेत्र में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। शहरी क्षेत्र में 150 यूनिट तक 4 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। जबकि पहले चार रुपये 40 पैसे का भुगतान करना होता था। व्यवसायिक और उद्योग के बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई है।  


ग्रामीण बिजली उपभोक्ता के लिए नए संभावित दाम
- अनमीटर्ड कनेक्शन 300 रुपये प्रति माह 31 मार्च 2018 तक देने होंगे, इसके बाद चार रुपये का भुगतान करना होगा
- 100 यूनिट पर 03 रुपये प्रति यूनिट

-150 यूनिट पर 03 रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट
- 300 यूनिट तक 04 रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट और पचास रुपये का फिक्स चार्ज लेगा
- ग्रामीण अनमीटर्ड  कॉमर्शियल उपभोक्ता को 1000 रुपये प्रति माह

- सिंचाई के लिए 100 के बजाए 150 बीएचपी मिलेगी।
- ग्रामीण अनमीटर्ड व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 600 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है।

 शहरी क्षेत्र के लिए
- 150 यूनिट तक चार रुपये 4 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट
- 150-400 यूनिट तक 5 रुपये 40 पैसे प्रति यूनिट
- 300-500 यूनिट तक 6 रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट

- 500 यूनिट से ऊपर 06 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट
- शहरी व्यवसायिक उपभोक्ता को 300 यूनिट तक सात प्रति यूनिट, 300 से 1000 यूनिट आठ रुपये प्रति यूनिट किया गया है।
- शहरी व्यवसायिक फिक्स चार्ज 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।

 ग्रामीण क्षेत्र में कुल कनेक्शन एक लाख 80 हजार
- अनमीटर्ड कनेक्शन 35 हजार
- निजी नल कूप कनेकशन 15 हजार

- व्यवसायिक, उद्योग के लिए 5000 हजार
- घरेलू कनेक्शन एक लाख 25 हजार

घरेलू बिजली कनेक्शन एक लाख 25 हजार  
व्यवसायिक 25 हजार कनेक्शन
उद्योग के लिए 05 हजार

    
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। अभी नया टैरिफ नहीं आया है। जनपद में प्रति माह 52 करोड़ रुपये बिजली बिल के रूप में वसूले जाते हैं। संभावित नये टैरिफ के मुताबिक करीब छह करोड़ रुपये बिजली विभाग की आय बढ़ जाएगी।  
अंशुल अग्रवाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed