फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jwellers on stikre on 22nd day

सर्राफा कारोबारियों ने चूड़ियों संग किया प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
jwellers on stikre on 22nd day
सर्राफा कारोबारियों ने चूड़ियों संग किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सर्राफा बाजार पच्चीस दिनों से बंद है। व्यापारी हर रोज प्रदर्शन करके एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को मंडी चौक में व्यापारियों ने चूड़ियों के साथ प्रदर्शन किया। एलान किया गया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शहर का सर्राफा बाजार शनिवार को भी बंद रहा। मंडी चौक, बाजार गंज, लाइनपार और हरथला में सर्राफा की दुकानें नहीं खुल रही हैं। अब तो आभूषण खरीदने वालों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं व्यापारी अड़े हैं कि जब तक आभूषणों पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं हो जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सर्राफा कमेटी मंडी चौक के महामंत्री नवीन रस्तोगी ने बताया कि व्यापारियों ने चूड़ियों के साथ प्रदर्शन किया। सरकार को प्रतिकात्मक चूड़ियां दिखाई गईं। रविवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि 28 मार्च से उग्र प्रदर्शन शुरू होंगे। वित्त मंत्री को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर तय वक्त में एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर सभी व्यापारी संगठित हैं। व्यापारी विरोधी इस कानून से लड़ने के लिए सभी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed