फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Justice for peace shadow on social media

Moradabad News: सोशल मीडिया पर छाया जस्टिस फॉर अमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Justice for peace shadow on social media
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर भी अमन को इन्साफ दिलाने के लिए मांग शुरू हो गई। लोग अपनी अपनी आईडी से अमन के फोटो पोस्ट कर उस पर लिख रहे हैं जस्टिस फॉर अमन। इस पर लोग रि पोस्ट भी कर रहे और अमन के साथ जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम आईडी से एक यूजर ने अमन का फोटो पोस्ट किया। जिस पर उसने लिखा है कि अमन की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसे कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। अमन और उसके परिवार को इन्साफ मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर अमन और उनकी बहनों के फोटो और वीडियो भी शेयर की गई है। जिसमें तीनों भाई-बहन बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पहले माही के पिछले जन्मदिन का बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि इस हंसते खेलते परिवार को रईसजादों ने गम और दुखों में धकेल दिया। इस परिवार को इन्साफ मिलना चाहिए। रईसजादों को उनकी करनी की सजा मिले, ताकि वह किसी दूसरे परिवार को ऐसा दुख न दे पाएं। एक यूजर ने लिखा है कि अमन के साथ बिताए पलों को कभी नहीं भूल पाऊंगा। अमन बहुत की संस्कारी और सभी को सम्मान देने वाला इंसान था। उन मां-बाप पर क्या बीत रही होगी। जिन्होंने अपने इकलौते बेटे को खो दिया। वह बहनें भाई को कैसे भूल पाएंगी, जिन्होंने भाई के साथ सालों बिताए। हर एक दुख सुख में साथ रहे। हर दिवाली, होली, रक्षाबंधन और न जाने कब-कब तक भाई को याद कर दुखी होंगी। कुछ यूजर ने तो लोगों से भी अपील की है कि सभी को इस परिवार को इन्साफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed