फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Judo player molested: Coach took her to farm house on preparation, victim will record her statement

जूड़ो खिलाड़ी से छेड़खानी: तैयारी के बहाने कोच ले गया फार्म हाउस, गलत तरीके से छुआ, पीड़िता दर्ज करवाएगी बयान

Sun, 01 Jun 2025 06:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

देहरादून की नेशनल जूडो खिलाड़ी ने मुरादाबाद निवासी कोच सतीश शर्मा पर फार्महाउस में छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर भोजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खिलाड़ी ने घटना की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। आरोपी को सचिव पद से हटाने की मांग की गई है।  

विज्ञापन
Judo player molested: Coach took her to farm house on preparation, victim will record her statement
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

विस्तार

छेड़खानी की शिकार देहरादून निवासी जूडो की नेशनल खिलाड़ी सोमवार को भोजपुर थाने में अपने बयान दर्ज कराएंगी। महिला खिलाड़ी ने मुरादाबाद निवासी जूडो कोच सतीश शर्मा पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खिलाड़ी ने उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन को भी पत्र लिखकर आरोपी कोच सतीश शर्मा को तत्काल प्रभाव से सचिव पद से हटाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


साथ ही जूडो महासंघ की कोर कमेटी से भी शिकायत की है। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले सतीश शर्मा के खिलाफ देहरादून जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित खिलाड़ी ने भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि सतीश शर्मा से जूडो सीख रही थी।
विज्ञापन


12 मार्च की सुबह कोच उसे इस्लाम नगर स्थित अपने फार्महाउस पर ले गया। वहां प्रैक्टिस कराने के बाद कोच ने कमरे में ले जाकर खिलाड़ी से छेड़खानी की। खिलाड़ी ने विरोध किया तो आरोपी ने कॅरिअर खराब करने की धमकी दी थी। घटना के बाद पीड़िता अपने घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: 'तुम आ जाओ...दोबारा कभी टच भी नहीं करूंगा', जूडो की नेशनल खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोपी कोच का ऑडियो वायरल

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को फोन किया। उस पर दबाव बनाया है कि वह दोबारा यहां आकर प्रैक्टिस शुरू कर दे। दोनों की यह बातचीत मोबाइल में रिकाॅर्ड हो गई है। पीड़िता ने यह रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
पीड़िता ने बताया कि उसने खेल बंद कर दिया है।

अब वह प्रैक्टिस करने भी नहीं जाती है। वह अपने ही घर में कैद हो गई है। इस घटना से उसका कॅरिअर और जीवन बर्बाद कर दिया। इसके पहले जूडो खिलाड़ी ने राजपुर थाने में छेड़छाड़ का केस 28 अप्रैल को दर्ज कराया था। वही केस ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आया है।

इसके बाद 29 मई को भोजपुर पुलिस ने उसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि खिलाड़ी ने पूछने पर बताया कि वह अभी आ नहीं सकती है। मुरादाबाद में वह सोमवार को आकर बयान दर्ज कराएगी।

खिलाड़ी ने भारतीय जूडो महासंघ की कोर कमेटी में यौन शोषण की शिकायत की है। शिकायत की जांच भारतीय जूडो महासंघ की कमेटी ने शुरू कर दी है।  पुलिस सभी साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है।

UP: जूडो खिलाड़ी से मुरादाबाद के कोच ने फार्म हाउस में की छेड़छाड़, सीएम योगी-धामी तक पहुंची शिकायत, केस दर्ज

सतीश शर्मा ने आरोपों को बताया निराधार
उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी सतीश शर्मा ने देहरादून की नेशनल खिलाड़ी के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में फार्महाउस का जिक्र है, जबकि मेरा कोई फार्महाउस नहीं है। एफआईआर में घटना सुबह 7:30 बजे दर्शाई गई है, लेकिन फेडरेशन में की गई शिकायत में घटना शाम 7:30 बजे दर्ज है।

एफआईआर में घटना की तारीख 12 मार्च बताई गई है, जबकि 13 मार्च को खिलाड़ी मेरे घर आई थी। 16 मार्च को मेरे साथ हल्द्वानी गई। एफआईआर में मेरी उम्र 40 बताई गई है, जबकि मेरी उम्र 72 साल है। यह तथ्य बताते हैं कि आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed