{"_id":"5d8fc7c78ebc3e0148603d7e","slug":"judo-championship-city-news-mbd323889675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के खिलाड़ियों के इंग्लैंड ने बजाया डंका, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के खिलाड़ियों के इंग्लैंड ने बजाया डंका, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते
विज्ञापन
judo championship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। इंग्लैंड में आयोजित प्री कैडिट कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने इतिहास रच कर अपने शहर और देश का नाम रोशन किया है। मझेला के लाइन पार प्रेम नगर निवासी स्पर्श सिंह ने 55 किग्रा भार वर्ग में इंग्लैंड के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि राम विहार निवासी नेत्र चिकित्सक डा. सचिन त्यागी की बेटी मनस्वी त्यागी ने 70 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
मझोला के लाइन पार प्रेम नगर निवासी प्रेम शंकर पीतल फैक्टरी में ठेकेदार हैं। उनका बेटा स्पर्श सिंह केसीएम स्कूल में 8 वीं कक्षा में पढ़ता है। प्रेम शंकर ने बताया कि स्पर्श 25 सितंबर को दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था। पिता का कहना है कि शनिवार को बेटे ने इंग्लैंड के लिए को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। स्पर्श की जीत की खबर से परिवार और पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और पटाखे जलाकर खुशियां मनाई हैं। रामगंगा विहार निवासी डा. सचिन त्यागी की बेटी मनस्वी त्यागी शिरड़ी साईं स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। मनस्वी त्यागी की मां डा. राखी त्यागी ने बताया कि बेटी ने इंग्लैंड में आयोजित चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। बेटी इस इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हमें पूरी उम्मीद है कि बेटी आगे गोल्ड जीत कर परिवार और देश का नाम रोशन करेगी।
आरएसडी अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं स्पर्श और मनस्वी
मुरादाबाद। इंग्लैंड में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले स्पर्श और मनस्वी त्यागी रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकडमी में प्रैक्टिस करते हैं। यहां इनके कोच महेश सैनी हैं। पढ़ाई के साथ ही दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में डंका बजाया है।