फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Joint Industry Trade Board demonstrated against VHP official

Moradabad News: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने विहिप पदाधिकारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Joint Industry Trade Board demonstrated against VHP official
मुरादाबाद। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने कंजरी सराय के लोगों के साथ विहिप बजरंग दल से जुड़े नवदीप उर्फ मिंकू के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नवदीप के साथ जुड़े लोग चार माह से अनुसूचित जाति की महिलाओं और व्यापारी परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमीत सिंह बेदी के नेतृत्व में कंजरी सराय के लोग जुलूस के साथ सोमवार की दोपहर कलक्ट्रेट पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस के संरक्षण में नवदीप उर्फ मिंकू और उसके साथी कंजरी सराय की महिलाओं एवं एक अनुसूचित जाति के व्यापारी को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में चार बार से ज्यादा पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। एक अनुसूचित जाति की व्यापारी महिला के पति के निधन के बाद उसके घर पर आए दिन पथराव कर बच्चों को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है। अनुसूचित जाति की विधवा महिला से 50 हजार रुपये की मासिक फिरौती मांगी जा रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन एसीएम को सौंपा गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कोतवाली की पूर्व कोतवाल ऊषा मलिक, वर्तमान कोतवाली जयपाल ग्वाल, उप निरीक्षक गौरव कुमार, एसएसआई यशवीर मलिक और सीओ सुनीता दहिया को को शीघ्र निलंबित करने, दलित परिवार को सुरक्षा देने, नवदीप के साथ उसके साथियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गिरफ्तारी नहीं होने पर 20 को लखनऊ जाएंगे
संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित हिंदू महिलाओं और उनके परिवार को हिंदू धर्म त्यागने पर मजबूर किया जा रहा है। यदि तीन दिन में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो 20 दिसंबर की सुबह 11 बजे दिन मजबूरन संघ के सदस्य पीड़ित महिलाओं व अनुसूचित जाति के व्यापारी परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास लखनऊ के लिए पदयात्रा करेंगे। इस मामले में नवदीप और उसके साथियों की गिरफ्तारी शीघ्र करना होगा।

---------



विहिप ने नवदीप पर कसा शिकंजा
विहिप के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता का कहना है कि नवदीप के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संगठन में विचार चल रहा है। कहा कि नवदीप संगठन के नाम का इस्तेमाल न करें। अपने मामलों को हल करने के बाद संगठन के साथ जुड़ सकते हैं। शौर्य यात्रा के दौरान रविवार को चौपुखा पुल पर महिलाओं ने हमला किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed