{"_id":"6ad681bdb12b63248a00ee95","slug":"joined-the-sp-and-pledged-to-strengthen-the-party-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-116014-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दशहरा की खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़, देर रात तक गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दशहरा की खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़, देर रात तक गुलजार रहे बाजार
Tue, 20 Oct 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कांठ। दशहरा के त्योहार को लेकर सोमवार को कांठ के बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। त्योहार के चलते बाजारों में रौनक देखने को मिली और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही।
कांठ नगर के बाजार में सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड कपड़ों, जूते-चप्पलों, सौंदर्य प्रसाधन, मिठाई और किराना की दुकानों पर दिखाई दी। लोगों ने त्योहार के लिए जरूरत का सामान और दशहरा पूजन के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी की। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए देर रात तक दुकानें खुली रखीं। त्योहार के चलते बिक्री अच्छी होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। बाजार में दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा। बाजार में भीड़ के चलते कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव भी पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते रहे।