फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jitin Prasad: Women of Moradabad will reach Parliament, life goals Gandhi and Shastri visible on ground

जितिन प्रसाद बोले: मुरादाबाद की महिलाएं संसद तक पहुंचेंगी, गांधी व शास्त्री के जीवन का लक्ष्य धरातल पर दिख रहा

Mon, 02 Oct 2023 02:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 02:13 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने मुरादाबाद में कहा कि योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समान विकास हो रहा है। मुरादाबाद नगर निगम विकास के मामले में नंबर वन पर आए इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Jitin Prasad: Women of Moradabad will reach Parliament, life goals Gandhi and Shastri visible on ground
मुरादाबाद में संबोधित करते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ता नजर आ रहा है। गांधी और शास्त्री जी के जीवन का लक्ष्य धरातल पर दिखने लगा है। आज का भारत चांद तक पहुंच गया है। जी 20 का सफल सम्मेलन कर इसकी धमक दुनिया देख चुकी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल पेश कर एतिहासिक फैसला लिया गया है। अब मुरादाबाद की आम महिला भी संसद पहुंचेगी। पंचायत भवन सभागार में स्वच्छता कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री जितिन प्रयास ने कहा कि पहले यूपी बेहद पिछड़े राज्यों में शामिल था।
विज्ञापन


अब उनकी गिनती तेजी से बदलने वाले राज्यों में हो रही है। महानगरों में मुरादाबाद नंबर वन बने इसके लिए सरकार पूरी तरह कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। योगी राज में प्रदेश का समान रूप से विकास हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन भेट किए। इस मौके पर विधान परिषद के सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त, सतपाल सिंह सैनी, गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, वाईपी सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed