फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewelry worth lakhs stolen from textile trader's house

Jewelry worth lakhs कपड़ा व्यापारी के घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen from textile trader's house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कपड़ा व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत करीब साढ़े आठ लाख का सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी बुधवार को उस वक्त हुई जब व्यापारी ने रुपये निकालने के लिए अलमारी खोली। उन्होंने घर में फर्नीचर का कार्य करने वाले कारीगरों पर शक जताया है। पुलिस ने कारीगरों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की टीडीआई कालोनी में कपड़ा व्यापारी सुरजीत सिंह डोडा का परिवार रहता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके घर में फर्नीचर का कार्य चल रहा है। कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी ने उनसे दस-दस रुपये के नोटों की दो गड्डियां मांगीं थीं। उन्होंने नोटों की गड्डियां निकालने के लिए अलमारी खोलीं तो वहां पर रुपये नहीं थे। उन्होंने इस मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। बुधवार शाम बेटा घर लौटा और उसने रुपये की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने अलमारी का लॉकर खोलकर ठीक से चेक की तो पता चला कि अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये के अलावा सोने-चांदी के करीब सात लाख के जेवर भी गायब हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चेक करने पर पता चला है कि चोरों ने पेचकस से अलमारी का लॉकर खोला और सामान निकालने के बाद उसे बंद किया है। पुलिस ने व्यापारी और उनके परिवार के सदस्यों से भी घटना के बारे में जानकारी ली, तब व्यापारी ने बताया कि घर में फर्नीचर का कार्य चल रहा है। उन्होंने कारीगरों पर शक जताया। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने कारीगरों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में कारीगरों ने बताया कि 23 मार्च को एक दिन के लिए एक अन्य कारीगर भी कार्य करने आया था। इसके बाद वह कारीगर कार्य करने नहीं आया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहसवीर ने बताया कि व्यापारी के घर में फर्नीचर का काम चल रहा है। काम करने वाले कारीगरों पर व्यापारी ने शक जताया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed