फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from cattle trader's house

Moradabad News: पशु व्यापारी के घर से 10 लाख के जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from cattle trader's house
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनदहाड़े पशु व्यापारी के घर से 10 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जो व्यापारी के मोहल्ले के ही निकले। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूली और व्यापारी के जेवर लौटा दिए। वहीं व्यापारी के कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
नगर के मोहल्ला वार्ड-6 कुरेशियान निवासी पशु व्यापारी शमशाद कुरैशी के घर में मंगलवार दोपहर को अज्ञात चोर घुस गए। परिवार की महिलाएं इलाज के लिए नगर के अस्पताल में गई थी। घर पर कोई नहीं था। इस बीच व्यापारी के घर में घुसे चारों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अस्पताल से दवा लेकर महिलाएं घर लौटी तो उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए तो घर में घुसे दोनों चोर मोहल्ले के ही निकले। शमशाद के परिजनों ने बताया कि चोरी करने वाले युवकों के परिवार की महिलाएं उनके घर पर काम करने आती थीं। उन्हीं की रेकी से यह चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने चोरी किए गए जेवर शमशाद कुरैशी को वापस कर दिए हैं। व्यापारी ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed