फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewellery and cash stolen from tempo passenger's bag, one accused arrested, another absconding

Moradabad News: टेंपो यात्री के बैग से गहने और नकदी चोरी, एक आरोपी धराया, दूसरा फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from tempo passenger's bag, one accused arrested, another absconding
बिलारी। नगर से शाहबाद को एक टैम्पो में बैठकर जा रहे दपंती के बैग से गहने और नकदी रखा हुआ पर्स चोरी कर लिया गया। यात्रियों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर पीछा करके सामान चोरी करने वाले युवक को दबोच लिया। पीड़ित टेंपो यात्री ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित राशिद के अनुसार बैग से चोरी हुए पर्स में 22 हजार रुपये नकद और उसकी पत्नी शबीना के लगभग दो लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने थे।
विज्ञापन

थाना बिलारी के थांवला गांव में अपने मायके में आई शबीना अपने पति राशिद को साथ लेकर रविवार दोपहर अपनी ससुराल थाना सिरोली के शहबाजपुर गांव जा रही थी। महाराणा प्रताप चौक स्थित चौराहे से शाहबाद जाने वाले टेंपो में सवार हुए। उन्होंने अपना बैग टेंपो की छत पर रख दिया। इसी बैग के अंदर गहने और नकदी से भरा हुआ पर्स भी रख दिया। बिलारी से ही दो युवक टेंपो में सवार हुए, टेंपो चालक के के बाद भी युवक सीट पर न बैठकर टेंपो के पीछे लटक गए, बोले कि उन्हें सैफनी तक जाना है।
विज्ञापन

टेंपो बिलारी शाहबाद रोड स्थित धर्मपुर कलां गांव के पास पहुंचा और राशिद ने साइड से टेंपो की छत की ओर देखा तब युवक कपड़ों वाले बैग को खोलकर उसमें से नकदी और रुपयों भरा पर्स निकाल रहे थे। राशिद ने शोर मचाते ही दोनों चलते टेंपो से कूदकर भाग गए। राशिद ने भी दोनों का पीछा किया। ग्रामीणों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि पर्स अपने हाथ में ले जाने वाला दूसरा युवक जंगल की ओर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने खुद को संभल जिले में थाना असमोली अंतर्गत एक गांव निवासी बताया। वहीं पुलिस भी पहुंच गई और युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। राशिद ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि मिली तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed