{"_id":"68f0117a6aa5c8c9b701a69f","slug":"jewellery-and-cash-stolen-after-breaking-the-locks-of-a-jewellers-shop-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-752523-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर जेवर नकदी चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में चोरों ने सराफ की दुकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। यह घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें दो चोर दिखाई दिए हैं।
कटघर के पीतल बस्ती निवासी बंटी रस्तोगी ने बताया कि बालाजी मार्केट में सराफ की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद रहती है लेकिन धनतेरस और दिवाली नजदीक आने के कारण मंगलवार को वह दुकान की सफाई करने गए थे। वहां जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। चोर दुकान से सोने चांदी के जेवर और करीब 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं। चोर दुकान में लगे डीवीआर को भी उखाड़ ले गए लेकिन घर पर एक्स्ट्रा डीवीआर लगा हुआ था जिसमें फुटेज सुरक्षित है। चोरों की तस्वीरें उस में कैद हो गई हैं। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।