फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses

Moradabad News: दो घरों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 27 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses
कांठ। छजलैट के गांव दयानाथपुर में चोरों ने एक ही रात में दो घरों में घुसकर नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने इस वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया। गांव के यशपाल सिंह के बेटे राहुल ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उसके पिता यशपाल सिंह और मां सीमा देवी घेर में तथा दादी माया देवी और पत्नी विकल चौधरी घर के आंगन में सोई थीं। रात में चोर पड़ोस में खाली पड़े प्लॉट की ओर से दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरों में रखे संदूकों और अलमारी के ताले तोड़ कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करके ले गए। राहुल ने बताया कि जब सुबह को परिवार वाले जागे तो इस वारदात की जानकारी मिली। वहीं चोर इसी रात गांव के ही धर्म सिंह के घर में घुसकर संदूक उठा ले गए। सुबह खाली संदूक व बेकार सामान कुछ दूर पड़े मिले। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed