फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewelery and cash stolen from a businessman s house in Gulshahid area of Moradabad

हैरान कर देगी चोरी की ये घटना: न घर के टूटे ताले और न ही खुला तिजोरी का लॉक, फिर भी गायब हो गया कैश-जेवर

Tue, 05 Jul 2022 08:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।  Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 08:48 PM IST
सार

पीड़ित व्यापारी के अनुसार उसने करीब 16 लाख रुपये की कीमत के जेवर अपनी पत्नी आफरीनाज को बनवाकर दिए थे। ये जेवर घर में रखी तिजोरी में रखे थे, जबकि चार लाख रुपये कैश भी तिजोरी में था। उसने रुपये निकालने के लिए तिजोरी खोली तब वह खाली थी। जबकि तिजोरी का न तो ताला खुला था और न ही टूटा था।

विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from a businessman s house in Gulshahid area of Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र के असालपुरा निवासी व्यापारी के मकान में रखी तिजोरी से चार लाख रुपये की नकदी और करीब सोलह लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर लिए गए। इस घटना में हैरान कर देने वाली बात ये है कि न तो मकान-तिजोरी के ताले टूटे और न ही ताले खुले मिले हैं। फिर भी लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा में मोहम्मद सुहेल और उनके भाइयों का चार मंजिला मकान है। सुहेल दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि बाकी मंजिलों पर उनके भाइयों के परिवार रहते हैं। मोहम्मद सुहेल की घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक के सामान की दुकान है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 16 लाख रुपये की कीमत के जेवर पत्नी आफरीनाज को बनवाकर दे दिए थे। ये जेवर घर में रखी तिजोरी में रखे थे, जबकि चार लाख रुपये कैश भी तिजोरी में था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 22 जून को उन्होंने अपनी पत्नी आफरीनाज को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान वह मकान में ताला लगाकर गए थे। डिलीवरी होने पर 24 जून को वह पत्नी को डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। बुधवार सुबह उन्होंने बकरा खरीदने के लिए तिजोरी से रुपये निकालने चाहे, लेकिन जब तिजोरी खोली तो वह खाली थी। जबकि तिजोरी का न तो ताला खुला था और न ही टूटा था। इसके बावजूद लाखों रुपये का सामान गायब हो गया था।

विज्ञापन

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ कटघर अनूप कुमार सिंह व गलशहीद थाना प्रभारी दलपत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed