{"_id":"63f3d087d35d511c0e0ecb79","slug":"je-and-sdo-pick-up-the-phone-of-every-consumer-chief-moradabad-news-c-15-1-mbd1037-62153-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर उपभोक्ता का फोन उठाएं जेई व एसडीओ : चीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर उपभोक्ता का फोन उठाएं जेई व एसडीओ : चीफ
Tue, 21 Feb 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्य अभियंता नंद किशोर मिश्र ने विद्युत निगम के सभी इंजीनियरों की बैठक बुलाई। इसमें गर्मियों में ओवरलोडिंग से बचने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व राजस्व वसूली पर चर्चा हुई। चीफ ने सभी जेई व एसडीओ को हर उपभोक्ता का फोन उठाने के निर्देश दिए। निवर्तमान मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप का ट्रांसफर होने के बाद एनके मिश्र ने कुछ समय पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। इसके बाद स्टाफ के साथ यह उनकी पहली बैठक है। उन्होंने जेई, एसडीओ, एक्सईएन व एसई को निर्देश दिए कि उपभोक्ता पहली प्राथमिकता है। उनके उत्पीड़न से संबंधित कोई शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के लिए रेड करने व राजस्व वसूली के निर्देश दिए। एसई संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले एक वर्ष में शहर में बिजली चोरी पर लगाम लगी है। कटघर, असालतपुरा, नवाबपुरा आदि कुछ क्षेत्रों में अब भी चोरी हो रही है। इसे रोकने के लिए टीम बनाई गई है। गर्मियों में ओवरलोडिंग व फाल्ट की स्थिति से बचने के लिए जर्जर तारों को बदलने व ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की योजना है।
बैठक में एक्सईएन प्रमोद कुमार गोगानिया, एसके सिंह, प्रिंस कुमार, एसडीओ उदयभान, अजय कश्यप, ब्रजेश कुमार, सुशील कुमार, राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।