{"_id":"6657c8244f7d20b25108eba9","slug":"jcb-runs-on-encroachment-from-locoshed-bridge-to-chaudhary-charan-singh-chowk-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-410276-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लोकोशेड पुल से चौधरी चरण सिंह चौक तक अतिक्रमण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लोकोशेड पुल से चौधरी चरण सिंह चौक तक अतिक्रमण पर चली जेसीबी
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने बुधवार को दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम से कुछ स्थानों पर व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। इसके चलते बुधवार को लोकोशेड पुल से सिर्फ चौधरी चरण सिंह चौक तक ही टीम अतिक्रमण हटा सकी। निर्धारित रोस्टर के मुताबिक टीम को मंडी समिति रोड पर भी कपूर कंपनी पुल तक अतिक्रमण हटाना था। टीम ने इस दौरान छह अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में बुधवार को लोकोशेड पुल से अभियान की शुरुआत की गई। शुरू में ही टीम को एक मार्बल विक्रेता द्वारा नाले पर स्लैब डाल कर उस पर मार्बल रखा मिला। टीम ने नाले पर स्लैब को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरू किया तो दुकान स्वामी ने विरोध किया। इसे लेकर टीम से उसकी नोकझोंक भी हुई। टीम को दो स्थानों पर नाले के ऊपर स्लैब डाल कर कार वाशिंग सेंटर का संचालन किया जाता मिला, जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही दोनों कार वाशिंग सेंटर संचालकों से निगम टीम ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। आईसीआईसीआई बैंक भवन के आगे भी नाली पटी मिली। टीम ने उसे ध्वस्त करने के साथ 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। पारसनाथ प्लाजा के सामने समेत कुछ अन्य स्थानों पर जनरेटर रखा मिला। टीम ने उसे हटाने की चेतावनी देने के साथ संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूल किया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक बुधवार को लोकोशेड पुल से महाराणा प्रताप चौक तक व महाराणा प्रताप चौक से मंडी रोड प्रकाश नगर चौराहा होते हुए कपूर कंपनी पुल तक अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन कुछ स्थानों पर व्यापारियों से हुई नोकझोंक के कारण बुधवार लोकोशेड पुल से चौधरी चरण सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। मंडी समिति रोड पर बाद में अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
दस सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में आज फिर चलेगा अभियान
अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक मंगलवार को दस सराय पुलिस चौकी से कोहिनूर तिराहे तक एवं कोहिनूर तिराहे से चंदौसी फाटक तक अतिक्रमण हटाया जाना था। लेकिन क्षेत्र बड़ा होने के कारण मंगलवार को सड़क के सिर्फ एक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जा सका था। बृहस्पतिवार को संबंधित क्षेत्र में मार्ग के दूसरी ओर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
एक सप्ताह में चिह्नित अतिक्रमण हटाने की मांग
ताड़ीखाना रोड के व्यापारियों ने नगर आयुक्त को पत्र भेज कर त्यागी मार्केट एवं उसके आसपास के क्षेत्र में चिह्नित अतिक्रमण को एक सप्ताह के भीतर हटाने की मांग की है, ताकि वहां के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। ऐसा न करने पर व्यापारियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी चेतावनी दी है। पत्र पर रमेश, गौरी शंकर, विभोर गुप्ता, राजीव समेत कई व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।