फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   JCB ran for 15 minutes but the cut of Majholi intersection did not open.

Moradabad News: 15 मिनट चली जेसीबी लेकिन नहीं खुला मझोली चौराहे का कट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
JCB ran for 15 minutes but the cut of Majholi intersection did not open.
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित मझोली चौराहे पर बंद कट खोलने की कार्रवाई शुरू होते ही अचानक रोक दी गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और डिवाइडर तोड़ने का काम शुरू किया। लंबे समय से कट खुलवाने की मांग कर रहे स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। लोगों को लगा कि आखिरकार उनकी परेशानी खत्म होने जा रही है, लेकिन महज 15 मिनट बाद ही कार्रवाई रोक दी गई और बुलडोजर वापस लौट गया।
विज्ञापन



अचानक काम रुकते ही मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया कि जब सभी विभागों की सहमति के बाद टीम मौके पर पहुंची थी तो फिर कार्रवाई बीच में क्यों रोक दी गई। कट खुलने की उम्मीद लेकर पहुंचे लोग मायूस होकर लौट गए। बहुजन समन्वय समिति के मुख्य संयोजक चंदन सिंह रैदास ने बताया कि मझोली चौराहे का कट बंद होने से खुशहालपुर, बुद्धि विहार, कांशीरामनगर, शाहपुर तिगरी, डिडोरा, डिडौरी, बैंक कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी रोज परेशान हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को कई सौ मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कट बंद होने से बाजारों पर भी असर पड़ रहा है। वाहन चालक गलत दिशा में निकलने को मजबूर हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। यह मुद्दा हाल ही में उद्योग बंधु की बैठक में भी उठा था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हिंदू युवा वाहिनी, पाल महासभा, बहुजन समन्वय समिति, प्रजापति समाज समेत कई सामाजिक संगठनों ने डीएम से मिलकर कट खुलवाने की मांग रखी थी। अब कार्रवाई अधूरी छोड़ दिए जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से दोबारा मुलाकात कर स्थायी समाधान की रणनीति बनाई है।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का कहना है कि उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठा था और कट खोलने के निर्देश मिले थे। इसके बाद ही निगम की टीम वहां गई थी। फिलहाल मामले की समीक्षा की जा रही है, आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed