फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jaya said

अखिलेश यादव पर दंगा भड़काने के प्रयास में केस दर्ज होना चाहिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
jaya said
मुरादाबाद। शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं सिने तारिका और भाजपा की नेता जया प्रदा सपा मुखिया अखिलेश यादव और रामपुर के सांसद आजम खान पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को रामपुर में धरने के लिए उकसा कर दंगा भड़काने का प्रयास किया है। वह शांति सौहार्द भंग करना चाहते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से अपील है कि अखिलेश यादव पर दंगा भड़काने के प्रयास में केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री या मुखिया नहीं हैं। वह सिर्फ एक पार्टी के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें (अखिलेश यादव) को अपनी हद में रहना जरूरी है। रामपुर को लेकर जो कुछ हुआ, उससे अखिलेश यादव का असली चेहरा दिख गया है कि वह सत्ता के बगैर नहीं रह सकते।
विज्ञापन

सांसद आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय में चोरी की किताब मिलने के मामले में कहा कि छह महीने पहले मदरसा अलिया विश्वविद्यालय के शिक्षक द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने ढ़ाई हजार किताबें जब्त की हैं। चोरी पर शर्म करने के बजाय आजम खान पुलिस और प्रशासन को कोस रहे हैं। उनके ऊपर कई मामले लगे हैं। गरीबों की जमीन को कब्जाया है। पांच हजार हेक्टेयर जमीन विश्वविद्यालय में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मेरे ऊपर, महिलाओं के बारे में टिप्पणी की हिम्मत की थी। सांसद बनने के बाद भी वह खुद को अल्लाह से बढ़कर समझने लगे हैं। इसलिए वह संसद की गरिमा को भूल गए और सांसद रमा देवी के खिलाफ सड़क छाप रोमियो की तरह टिप्पणी की, जो शर्मनाक है। आजम खान की पत्नी द्वारा उनकी टिप्पणी में साथ देने पर उन्हें भी महिला विरोधी बताया। कहा कि तंजीम फातिमा मेरी भाभी जैसी है, लेकिन महिला होने के बावजूद महिलाओं का समर्थन नहीं करती हैं। तीन तलाक बिल के पारित होने के दौरान भी वह सदन में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तीन तलाक का विरोध कर महिला विरोधी बयान दिया है। दोनों नेताओं ने आजम खान की टिप्पणी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला था। यह लड़ाई सिर्फ जया प्रदा की नहीं, बल्कि पूरे देश और जनता की है। उन्होंने तीन तलाक बिल को मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed