फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jaya Kishori's program today, preparations complete

Moradabad News: जया किशोरी का कार्यक्रम आज, तैयारी पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jaya Kishori's program today, preparations complete
मुरादाबाद। जीवांजलि कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी के विशेष आध्यात्मिक सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पंचायत भवन में आयोजित जया किशोरी शहर के युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अध्यात्म से जोड़ेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला और बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर रविवार को पंचायत भवन में जीवांजलि कार्यक्रम का आयोजन शाम पांच बजे किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी शहर के युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अध्यात्म से जोड़ेंगी। जीवांजलि कार्यक्रम कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जया किशोरी अपने संबोधन से श्रोताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी। जया किशोरी अपने प्रेरक विचारों और सहज शैली के लिए जानी जाती हैं। जया किशोरी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लेकर अपनी एक वीडियो भी साझा की है, जोकि तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


00

पास के लिए हजारों पाठकों ने दिए सवालों के जवाब, लाटरी से बीस का चयन

- जया किशोरी के विशेष आध्यात्मिक सत्र का पास हासिल करने के लिए हजारों की संख्या में पाठकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर सवालों का जवाब दिए। सही जवाब देने वाले भाग्यशाली 20 पाठकों का चयन लाटरी के माध्यम से किया गया। इन विजेताओं को पास जारी किया गया। इसमें शानू कुमारी, ज्योति रानी, पायल कश्यप, नेहा अग्रवाल, नंदिनी शर्मा, निधि सक्सेना, स्वाति गर्ग, प्रीति, सीमा खंडेवाल, प्रीति सिंह, समीक्षा भटनागर, पारुल अग्रवाल, रेखा, मंजू गोयल, रेवा, शशि कपूर, भावेंद्र सिंह, स्पर्श वर्मा, आदित्य सेहगल, प्रभास सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

कार्यक्रम के प्रायोजक

- इस आध्यात्मिक सत्र के मुख्य प्रायोजक बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स मंडी चौक मुरादाबाद हैं। इसके अतिरिक्त विशेष सहयोगी के रूप में रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, पीएमएस स्कूल सिविल लाइंस, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल साईं नगर कांठ रोड, लोहिया वर्ल्डस्पेस नया मुरादाबाद एवं डिजाइनको लाकड़ी फाजलपुर दिल्ली रोड, अनुष्का हॉस्पिटल कांठ रोड, होटल होलीडे रेजिडेंसी (5 स्टार डीलक्स) दिल्ली रोड, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड मुरादाबाद कार्यक्रम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed