फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jaspal Singh Saini is set to be elected as the bank branch representative unopposed.

Moradabad News: जसपाल सिंह सैनी का निर्विरोध बैंक शाखा प्रतिनिधि चुना जाना तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Jaspal Singh Saini is set to be elected as the bank branch representative unopposed.
कांठ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक कांठ के शाखा प्रतिनिधि चुनाव की प्रक्रिया के क्रम में मंगलवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने के क्रम में भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह सैनी ने भाजपाइयों और समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन कराया। जहां सिर्फ एक नामांकन ही होने पर उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि का चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित किया था। जिसके क्रम में 15 जनवरी को छजलैट ब्लॉक कार्यालय पर अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाश किया गया था। 16 जनवरी को मतदाता सूची पर आपत्ति, 19 जनवरी को प्राप्त आपत्तियाें का निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया के क्रम में सुबह दस से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन कराए जाना प्रस्तावित था। इस चुनाव के लिए भाजपा की ओर से कांठ के गांव डेहरा (उमरी चौराहा) निवासी पूर्व प्रधान जसपाल सिंह सैनी पुत्र जगदीश सिंह को प्रत्याशी बनाया था। जिस पर जसपाल सिंह सैनी ने भाजपाइयों और समर्थकों के साथ चुनाव स्थल ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसका अनुमोदन चौधरी हुक्म सिंह और प्रस्तावक अशोक कुमार विश्नोई पेली रहे। तीन बजे तक मात्र एक ही नामांकन आने के बाद जसपाल सिंह सैनी का निर्विरोध बैंक शाखा प्रतिनिधि चुना जाना तय हो गया है। इसकी विधिवत घोषणा 27 जनवरी को की जाएगी। भाजपाइयों ने इसे लेकर फूलमालाएं पहनाते हुए खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, मंडलाध्यक्ष कांठ अंकुश कुमार चौहान, मंडलाध्यक्ष छजलैट आंचल चौधरी, करतार सिंह, वीर सिंह सैनी, सुशील चौधरी, विश्वेश्वर प्रसाद शर्मा, सोमवीर सिंह, हुक्म सिंह आदि भाजपाई रहे।
विज्ञापन

..फोटो सं. 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed