फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jap of harekrishan mantra will provide god wishes

हरे कृष्ण महामंत्र जप से प्राप्त होती है भगवत कृपा -अर्द्धमौनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
jap of harekrishan mantra will provide god wishes
मुरादाबाद। टीडीआई सिटी मंदिर में आयोजित श्रीगीता भागवत सत्संग में धीरशांत दास अर्द्धमौनी ने उपदेश दिए। उन्होंने बताया कि कलियुग में भगवान श्री कृष्ण ने नाम के रूप में अवतार लिया है। कलिसन्तरणोपनिषद में वर्णन है कि हरे कृष्ण महामंत्र का साढ़े तीन करोड़ जप करने से मनुष्य भगवत दर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रेम कम हो तो साढ़े तीन करोड़ जप करने से भी दर्शन नहीं होते और प्रेम अधिक हो तो कम जप करने से भी दर्शन हो जाते हैं।
विज्ञापन

त्रिलोकी के स्वामी ब्रह्मा के रूप में विश्व का सृजन करते हैं। विष्णुरूप से उसका पालन-पोषण करते हैं और रुद्ररूप धारण करके विश्व का संहार भी वही करते हैं। उनकी माया को पार पाने का कोई साधन नहीं है। भगवान ने अपने श्रीमुख से कहा है कि जो उत्पन्न होता है उसकी मृत्यु अनिवार्य है। जन्म-मरण के चक्र से छूट जाने का नाम ही मुक्ति है। जिसका मन सुख दुख में समान रह सकता है, उसने सशरीर ही जन्म मृत्यु को जीत लिया है। सत्संग में गुरु प्रसाद शास्त्री, अलका अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, बीना अग्रवाल, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, राजेश भारतीय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed