फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   janti of pandit deen dyal celebrated

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

भाजपा के नेताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शहर से लेकर गांवों तक मनाई।1937 में पढ़ाई के समय वे आरएसएस के संपर्क में आए।पूर्व विधायक ने सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
janti of pandit deen dyal celebrated

विस्तार

मुरादाबाद। भाजपा के नेताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शहर से लेकर गांवों तक मनाई। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

बुद्धिविहार स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वी जयंती महानगर के 605 बूथों में मनाई गई। महानगर कार्यालय में महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि 25 सितंबर 1916 को उनका जन्म मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ था। 1937 में पढ़ाई के समय वे आरएसएस के संपर्क में आए। सिविल सेवा की परीक्षा पास करने बाद भी उन्होंने सरकारी नौकरी नहीं की। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की नींव रखी तो दीन दयाल उपाध्याय को पार्टी का पहला महासचिव बनाया था। उन्होंने पंचजन्य पत्रिका का संपादन शुरू किया था। जयंती पर महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने रामगंगा विहार के बूथ संख्या 255, नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बूथ संख्या 185 और महापौर विनोद अग्रवाल ने 119, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने 552, एमएलसी गोपाल अंजान ने 204, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी बूथ नंबर 39 श्याम बिहारी शर्मा 242 और कार्यक्रम संयोजक नत्थू राम कश्यप ने बूथ नंबर 188 पर पुष्पांजलि अर्पित किया। बैठक में महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, दिनेश सिसोदिया, शम्मी भटनागर आदि मौजूद रहे। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गांव महेंद्री सिकंदरपुर में पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू ने बूथ नंबर 188 पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। पूर्व विधायक ने सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रामकिशोर सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह. वीर सिंह सैनी, सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चक्कर का मिलक में भी जयंती मनाई गई
रामगंगा विहार क्षेत्र के चक्कर का मिलक केंद्र के नौ बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया। इस दौरान निमित जायसवाल, योगेश गुप्ता, तुषार विश्वास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed