फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jammed at Pilakothi crossroads demanding compensation

मुआवजे की मांग को लेकर पीलीकोठी चौराहे पर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jammed at Pilakothi crossroads demanding compensation
मुरादाबाद। मझोला के जयंतीपुर में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से जलकर जान गंवाने वाले पिता पुत्र के परिवार को एक साल बाद भी आर्थिक मुआवजा न मिलने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को पीलीकोठी चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया और उन्हें आंबेडकर पार्क में ले गए। यहां एससीएम प्रथम को ज्ञापन देकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी बीस लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर निवासी देशराज सिंह के घर में 25 अप्रैल 2020 की सुबह करीब पांच बजे गैस सिलेंडर से आग लग गई थी। इस घटना में देशराज, उनकी पत्नी सुनीता, तीनों बच्चे गौरी, वंश तथा लक्ष्य झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान पहले बेटे लक्ष्य और आठ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान पिता देशराज की भी मौत हो गई थी। सरकार की ओर इस परिवार को कोई मदद नहीं मिल पाई। शुक्रवार को सुनीता अपने दोनों बच्चे गौरी व वंश और भाई सोमपाल, अनिल, सोनू, मां कलावती समेत अन्य परिजनों के साथ पीलीकोठी चौराहे पर पहुंच गइ।
विज्ञापन

यहां पूरा परिवार सड़क पर बैठ गया। जिससे सड़क पर दोनों और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार हटाने को तैयार नहीं हो पाया। इसके बाद एएसपी सागर जैन पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी उन्हें समझाकर आंबेडकर पार्क ले गए। यहां एसीएम प्रथम राजबहादुर सिंह ने पीड़ित परिवार की समस्या सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमपाल ने बताया कि उसकी बहन सुनीता तथा उसके बच्चे भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने सुनीता के लिए सरकारी नौकरी और बीस लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। एएसपी सागर जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने जाम लगाया था। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed