फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jamalpur won the tournament by defeating Navaini Gaddi

शूटिंग बॉल : जमालपुर ने नवैनी गद्दी को हराकर जीता टूर्नामेंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jamalpur won the tournament by defeating Navaini Gaddi
बिलारी। ब्लॉक के नवैनी गद्दी गांव में चल रहा दो दिवसीय शूटिंग बॉल टूर्नामेंट सोमवार दोपहर बाद संपन्न हो गया। टूर्नामेंट के दौरान हुए रोमांचक मैच देखने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। जमालपुर की टीम ने नवैनी गद्दी को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। विजेता टीमों को आयोजकों की ओर से इनाम दिए गए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मैच जमालपुर और नवैनी गद्दी की टीम के बीच हुआ। जिसमें जमालपुर की टीम ने नवैनी गद्दी की टीम को हरा दिया। विजेता जमालपुर की टीम में कप्तान विक्की चौधरी के साथ सोनू चौधरी, गुडडू चौधरी, हरवीर, अनिकेत, कुलदीप और भविष्य आदि रहे। उपविजेता नवैनी की टीम में कप्तान नितिन कुमार प्रधान के साथ रविंद्र चौधरी, जौली चौधरी, गोल्डी, आकाश, कपिल और अंकित रहे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए अन्य क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में अजमत नगर ज्योंडेरा ने दबतरा को और नवैनी गद्दी ने ज्योंडेरा को हरा दिया। टूर्नामेंट आयोजन में प्रबंधक नितिन चौधरी, रविंद्र चौधरी, मंकित चौधरी, अमित चौधरी, गोलू चौधरी, आकाश चौधरी आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed