फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jam on the highway as soon as the restrictions of route diversion were removed

Moradabad News: रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटते ही हाईवे पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway as soon as the restrictions of route diversion were removed
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू किए गए रूट डायवर्जन की पाबंदियां सोमवार शाम छह बजे के बाद हट गई। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने सर्विस रोड से वाहन निकालने की कोशिश की तो यहां भी जाम लग गया। आठ बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ी संख्या में कांविड़ये हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आए थे। जिस कारण बृहस्पतिवार से हाईवे पर रोडवेज की बसें और भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद भारी वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जा रहा था। इसके अलावा शुक्रवार शाम छह बजे से हाईवे को नो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया था। इसके बाद दोनों साइडों में छोटे बड़े वाहनों का संचालन बंद दिया गया था। सोमवार सुबह 8 बजे दोपहिया और कारों समेत छोटे वाहनों के लिए मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली साइड खोल दी थी। इसके अलावा शाम छह बजे के बाद दोनों साइडों पर छोटे बड़े वाहनों के संचालन के लिए खोल दी गई।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन की पाबंदियां समाप्त होते ही होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर रोके भारी वाहन वाहन दौड़ने शुरू हुई नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा बड़ी संख्या में संख्या में वाहन एकत्र हो गए। जिससे लंबा जाम लग गया। इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इसके बाद अलावा पाकबड़ा क्षेत्र में भी हाईवे पर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। रात आठ बजे के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed