फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jam in moradabad

शहर के प्रमुख मार्गों पर रहा जाम, लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
jam in moradabad
मुरादाबाद। शनिवार शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और पीईटी के कारण शहर की लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा में शामिल होने करीब 53 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया था जो शनिवार सुबह और दोपहर तक जारी रहा। वहीं मुख्यमंत्री के आर्यवीर महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचने के कारण भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने इन दोनों कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया था ओर शुक्रवार शाम से ही व्यवस्था में भी जुट गया था, लेकिन वह सभी व्यवस्थाएं फेल नजर आईं।
विज्ञापन

पीतलनगरी बस स्टैंड से लेकर स्टेशन तक दिन में कई बार जबरजस्त जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। परीक्षा शुरू होने और छूटने के समय यह समस्या और बढ़ी नजर आई। रेलवे स्टेशन से लेकर फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से पीलीकोठी, पीलीकोठी से जैन मंदिर, कांठ रोड, चक्कर की मिलक, दिल्ली रोड, बुध बाजार, टाउनहाल, कटराबाजार, गांधीनगर रोड, रामलीला मैदान से सूर्य नगर जाने वाले मार्ग समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस आगमन और उसके बाद उनके कार्यक्रम स्थल जाने के समय दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के दोनों तरफ का ट्रैफिक भी रोक दिया गया। इससे गांगन चौराहे से लेकर सर्किट हाउस तक जाम लगा रहा। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक यह स्थिति बनी रही। जाम का आलम यह था कि एकताद्वार से टाउनहाल की करीब एक किमी की दूरी तय करने में एक घंटे तक लग गए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed