फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jalbharao

भोलानाथ कालोनी में बारिश के बाद बढ़ी दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
jalbharao
मुरादाबाद। जिन कालोनियों में बारिश के बाद जलभराव से हालात खराब हो गए थे वहां अब दोहरी मार पड़ी है। बीमारियों ने यहां झपट्टा मारना शुरू कर दिया है। कई कालोनियों में लोग बीमार हैं। खास तौर पर भोलानाथ कालोनी में हाल बुरा है और यहां बुरी तरह से लोगों में संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

भोलानाथ कालोनी में बारिश का सबसे ज्यादा असर नजर आया था। यहां इस कदर पानी भरा था कि लोगों को अपने मकानों तक जाने के लिए प्रशासन को नाव लगानी पड़ी थी। रास्तों का पानी तो कुछ सूखा है पर यहां अब भी खाली प्लाटों में पानी भरा है। यह इस कदर गंदा हो गया है कि यहां स्थितियां अब खराब हो रही हैं। गंदे पानी से उठती दुर्गंध व मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया। कई घरों में बच्चे बुखार व अन्य संक्रमण से बीमार हैं। खास तौर से बच्चों पर इस का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। इसके अलावा सीतापुरी, चाऊ की बस्ती, इस्लामनगर, किसरौल स्थित झब्बू का नाला, बलदेवपुरी आदि में भी हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन

कई घरों में बच्चे बुखार व संक्रमण से परेशान
गंदे पानी के संक्रमण से आसपास के घरों में बच्चे बुखार व अन्य संक्रमित बीमारियों से पीड़ित है। सीमा देवी के दो बच्चे, मुन्नी देवी के तीन बच्चे, मनोज सिंह का एक बच्चा वायरल बुखार, जुकाम व अन्य संक्रमण से बीमार है। हालातों को देखकर कालोनी में संक्रमित बीमारियों के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की समस्या
- महानगर का हिस्सा होते हुए भी गांव से बदतर जीवन जी रहे है। पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है। बरसात में मकान की छत ही एक मात्र सहारा है। बारिश के बाद खाली जगह में एकत्र हुए पानी से बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।
लक्ष्मी रस्तौगी, गृहणी।
- कालोनी में बारिश का पानी जमा होने का कारण नाला है। नाले के पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। बारिश के बाद अधिकारी हालात देखने आते है और आश्वासन देकर चले जाते है। लेकिन कोई समाधान नहीं होता है। लोग बीमार हो रहे हैं।
शीतल रस्तोगी, स्थानीय नागरिक।
- जब से बारिश हुई है, उसके बाद मच्छरों की तादाद बहुत अधिक हो गई। मच्छरों की वजह रात में सोना मुश्किल रहता है। साथ ही मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बारिश के खाली प्लाटों में जमा पानी में नगर निगम ने कीटनाशकों का छिड़काव तक नहीं कराया। सीमा देवी, स्थानीय नागरिक।

- कालोनी में एक भी रास्ता नहीं बना हुआ है। पिछले दिनों बारिश के बाद रास्ते में नाव लगानी पड़ी थी। नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर देखने आए थे। लेकिन रास्तों का पानी कम होेने पर नगर निगम ने मात्र दो ट्राली कंकरीट डलवा कर मामले की इतिश्री कर दी। कालोनी में एक भी रास्ता नहीं बना हुआ है। अधिकारियों का कालोनी की ओर कोई ध्यान नहीं है।
मुन्नी देवी, स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed