{"_id":"689b9fa0052f3716990d7edf","slug":"jal-nigam-to-investigate-complaint-of-damaged-roads-in-the-city-during-digging-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-110590-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खोदाई में नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की जांच जल निगम को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खोदाई में नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की जांच जल निगम को
Wed, 13 Aug 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह के नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर दायर किए गए परिवाद की जांच डीएम कार्यालय ने जल निगम के नगरीय विभाग को दी है। आदेश में सात दिन के भीतर शिकायत का निस्तारण करने को कहा गया है।
नगर पालिका के पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे ने इस संबंध में शिकायत कर कहा था कि जल निगम में अमृत 02 पेयजल योजना के अंतर्गत नगर की सड़कों को पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई कर दी लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की उचित मरम्मत नहीं की गई। सड़कें ऊबड़ खाबड़ हो गई है। इससे जनता को उनपर चलने में परेशानी हो रही है। कई मोहल्ले में अभी तक खोदी गई सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई है। शिकायत पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने चार अगस्त को डीएम के यहां परिवाद दायर किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने शिकायत का निस्तारण करने के लिए जल निगम के नगरीय अधिशासी अभियंता को जांच कर शिकायत का सात दिन के भीतर निस्तारण करने का आदेश जारी किये है।