फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jail inmate died in Meerut hospital

Moradabad News: जेल के बंदी की मेरठ के अस्पताल में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jail inmate died in Meerut hospital
मुरादाबाद। जिला जेल के बंदी सर्वेश उर्फ जगतनरायन (80) की मेरठ स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी के खिलाफ बहजोई थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसके दो बेटे करीब तीन साल पहले इसी मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

जिला जेल प्रशासन के अनुसार संभल जिले के बहजोई निवासी सर्वेश को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में छह फरवरी 23 को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल किया था। तबीयत खराब होने पर उसे सात फरवरी को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग बंदी को हार्ट सहित कई अन्य रोगों से पीड़ित था। 14 और 16 फरवरी को उसका जिला अस्पताल में भी उपचार कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे 17 फरवरी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब तीन साल संभल पुलिस ने उसके दो पुत्रों को भी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में भेजा था। जेल अधिकारियों ने पिता की मौत की जानकारी उसके दो पुत्रों हरीश और संदीप को दी। सलाखों के पीछे दोनों पुत्र रोते रहे। जेल के बंदीरक्षकों ने दोनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed