फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jail cameras found defective during inspection

Moradabad News: निरीक्षण में खराब मिले जेल के कैमरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jail cameras found defective during inspection
मुरादाबाद। जिला जज डॉ. अजय कुमार, डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने बुधवार शाम जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को चार कैमरे खराब मिले। जेल अधिकारियों को तुरंत कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बैरकों में बंदियों से मुलाकात की। जिला जज और डीएम ने मॉनिटरिंग सेल में लगे कैमरों के बारे में जानकारी ली। जिसमें चार कैमरे खराब पाए गए। डीएम ने कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल चाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीनों अधिकारियों ने पाकशाला में बन रहे खाना की गुणवत्ता का जायजा लिया। बंदियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन देने के निर्देश दिए। बंदियों को सुबह में दिए जाने वाले नाश्ते के बारे में पूछा तो जेलर द्वारा बताया गया कि चाय और बिस्किट दिया जाता है। इसी दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर मृत्युंजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर अनुज भड़ाना, पुष्पेंद्र समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed