{"_id":"63b879ae853fb1060d0c2fe0","slug":"jagat-guru-rambhadrachary-told-city-news-mbd4527182170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामभद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामभद्राचार्य
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने की जो घोषणा की थी, वह पूरी होने जा रही है। देश में गंगा जी की निर्मल और अविरल धारा बहुत ही जल्दी देखने को मिलेगी। ये बातें दिल्ली रोड बुद्धि विहार स्थित एक होटल में आयोजित हो रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चतुर्थ दिन पद्म विभूषण श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहीं।
जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि सिर्फ ब्राह्मण सभाओं से काम नहीं चलेगा। ब्राह्मण सभाएं सामूहिक यज्ञ करें, बच्चों को जनेऊ धारण कराएं, अपने बालक-बालिकाओं को संस्कृत सिखाएं। ब्राह्मण सभाओं का निर्माण वोट बैंक या राजनीति के लिए न करें। ब्राह्मण की रक्षा हो जाए तो वैदिक कुल की रक्षा हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार अवश्य दें। संस्कार विहीन बालक दिशा भ्रमित हो जाता हैं। जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि महिलाएं चप्पल पहनकर भोजन बना रहीं हैं, यह गलत है। मोजे पहनकर भोजन बनाएं। सभी को चरण धोकर भोजन करना चाहिए। जगद्गुरु ने हिरण्यकश्यप और उनके पुत्र प्रह्लाद का वर्णन सुनाया।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य महाराज ने कोई राजा ना देखा मेरे राम जैसा, स्वामी भी देखें महास्वामी भी देखे राम जैसा स्वामी ना देखा, जय रघुनंदन जय सियाराम हे दुखभंजन तुम्हें प्रणाम आदि भजनों की प्रस्तुति दीं। पूजन पंडित केशवराव पोखरियाल व पंडित राजीव शुक्ला ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान ज्ञानेंद्र देव शर्मा व मनुस्मृति शर्मा रहे। चरण पादुका व्यवस्था श्री कल्याणी दरबार के सौजन्य से रहीं। देहरादून से आए अजय वशिष्ठ व अरुण शर्मा ने जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य महाराज को फरसा देकर व शाल पहनाकर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर आचार्य व्योम त्रिपाठी, जिला जज डॉ. अजय कुमार, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, ज्वालापुर से विपिन कुमार मित्तल, प्रदीप शुक्ला, ओमेंद्र कुमार सिंह, सुधाकर शर्मा, निमित जायसवाल, अमित शर्मा, रजत शर्मा, डा. प्रदीप शर्मा, राजेश खंडेलवाल, राज भारद्वाज, राधेश्याम शर्मा, देवेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।