फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jaffar reached 67 km away

सीमा सील, छह थाने, दस चौकियां और बारह पिकेट की सुरक्षा भेद 57 किमी. दूर पहुंच गया जफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
jaffar reached 67 km away
मुरादाबाद। जिस जफर की तलाश में पुलिस की पंद्रह टीमें लगी थीं, वह बॉर्डर सील होने के बावजूद बाइक दौड़ाकर 67 किलोमीटर दूर पाकबड़ा अगवानपुर-बाईपास स्थित कैलसा मोड़ तिराहे तक पहुंच गया। इस दौरान रास्ते में छह थाने, दस चौकियां और बारह पिकेट पड़ी, लेकिन उसे कहीं रोका नहीं गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सवा पांच बजे नाटकीय अंदाज में मुठभेड़ में पकड़ा गया जफर बुधवार रात उत्तराखंड के भरतपुर स्थित भुल्लर के आवास में पुलिस के हाथ से निकल गया था। इसके बाद से मुरादाबाद पुलिस की दस टीमें और बरेली जोन की पांच टीमों के अलावा एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुरादाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की वजह से एक दिन पहले ही उत्तराखंड बॉर्डर सील कर हर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन

पूरे जिले में सुरक्षा के कड़ी चौकसी के बंदोस्त किए थे। बावजूद इसके जफर बिना नंबर प्लेट बाइक से उत्तराखंड से यूपी की सीमा में दाखिल हुआ और वो हेलमेट पहनकर ठाकुरद्वारा, डिलारी, भोजपुर, सिविल लाइंस के बाद पाकबड़ा थानाक्षेत्र तक पहुंच गया। इस दौरान उसे रास्ते में दस चौकियां और बारह पिकेट भी पड़ी। बावजूद इसके उसे न तो किसी ने रोका न ही टोका। पाकबड़ा थाने के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो जफर ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed