फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jaat doing protest for reservation

सड़कों पर जाट, पहले पंचायत फिर रोड जाम

Tue, 23 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन की ‘आग’ मुरादाबाद तक पहुंच गई। सोमवार को जाट समुदाय के लोगों ने छजलैट में पंचायत करके आरपार की लड़ाई का एलान किया। वहीं हरिद्वार मार्ग को जाम कर दिया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का पुतला भी फूंका। संघर्ष समिति ने चार सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन





छजलैट में सुबह से ही जाट समाज के लोगों का जुटना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर को करीब बारह बजे किसान भवन छजलैट में पंचायत की गई। यहां कहा गया कि केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण को रद्द करके जाट समाज के साथ अन्याय किया गया है। आश्वासन के बाद भी केंद्र सरकार ने वापस लौटाए जाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। यहां हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश के जाट पूरी तरह से हरियाणा के आंदोलनकारियों के साथ हैं।
विज्ञापन




यहां प्रदर्शनकारियों पर की गई फायरिंग की निंदा करते हुए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को दो करोड़ रुपये देने की मांग की। परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी भी मांगी गई। गुस्साई भीड़ ने दोपहर को डेढ़ बजे छजलैट में हरिद्वार-मुरादाबाद मार्ग को जाम कर दिया। करीब सवा दो बजे तक जाम रहा। इस व्यस्त मार्ग पर जाम लगने से दूर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां एलान हुआ कि आरक्षण उनका हक है और उसे लेकर ही रहेंगे। यहां भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का पुतला भी फूंका गया। बर्खास्त करने की मांग गूंजी। जाट नेताओं ने चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम हर्षिता माथुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा। पंचायत की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने, संचालन विक्की चौधरी ने किया।




इस दौरान पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष मनोज  चौधरी, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश सचिव सतवीर सिंह मान, नवीन चौधरी, हेमंत कुमार, महावीर सिंह, कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष चौ. कमल सिंह, धनवीर सिंह, लता चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सुशील चौधरी, देवेंद्र सिंह और ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed