फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ITI teacher murder case unsolved

आईटीआई शिक्षक हत्याकांड की गुत्थी उलझी, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
ITI teacher murder case unsolved
पाकबड़ा। गुरेठा गांव निवासी समाजसेवी और आईटीआई शिक्षक अशोक चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने अपनी जांच कई बिंदुओं पर शुरू कर दी हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोग, सीसीटीवी फुटेज, और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करके मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही हैं। रजिंश के बिंदु की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी आईटीआई शिक्षक और समाजसेवी अशोक चौधरी रक्षाबंधन वाले दिन रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच हाईवे पर स्थित शिवा ढाबे से गुरेठा को चले थे। रास्ते में कैलासा रोड़ के पास गुरेठा गांव को जाने वाली सड़क पर कुछ बदमाशों ने अशोक चौधरी पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर हालत में सड़क के पास बनी एक कोठरी में फेंक कर भाग गए। उनके मोबाइल फोन कोठरी के बराबर में बनी दूसरी कोठरी के पास एक तख्त पर रखे मिले थे। उनकी बाइक कोठरी के बाहर दूसरी ओर खड़ी मिली थी। तीसरी कोठरी के बरामदे में घटना स्थल पर लोधीपुर गांव निवासी चौकीदार राजीव चौधरी सो रहा था। चौकीदार ने सवेरे करीब पांच बजे बाइक खड़ी हुई देखी और वह फिर भी वहां से चला गया। लेकिन करीब आठ बजे जब कोठरी में ही गाड़ियों में धुलाई करने वाले लड़के वहां पर आये तो उन्होंने अशोक चौधरी को वहां पर गंभीर हालत में पड़े देखा और इसकी सूचना फिर चौकीदार राजीव चौधरी को दी। चौकीदार वहां पर आया और उसने जब देखा की यह तो उसके रिश्तेदार अशोक चौधरी हैं तो उसने इसकी सूचना गुरेठा जाकर अशोक चौधरी के परिवार को दी। इसके बाद अशोक चौधरी के परिजन वहां पर पहुुंचे और उन्हें उठा कर दिल्ली रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। यहां पर उनकी इलाज के दौरान पांच दिन बाद शनिवार दोपहर को मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल तक जाने वाले दोनों रास्तों की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी जांच कर रही हैं। पुलिस अशोक चौधरी के दोनों मोबाइल फोन और उनकी लोकेशन की भी जांच कर रही हैं। पुलिस शिक्षक के दोस्तों के साथ संबंध और शिक्षक की किसी के साथ रंजिश तो नही थी, इसकी भी जांच कर रही हैं। इधर चौकीदार राजीव चौधरी ने बताया की रात करीब डेढ़ बजे तक यहां घटना स्थल के पास डंपरों से भराव हुआ था और तब तक यहां पर कोई बाइक नही आई थी। ढाबा स्वामी नजर अल्वी ने बताया की अशोक चौधरी उसके पास से रात करीब साढ़े नौ और दस बजे के बीच ढाबे से दो मीठे पराठे खाकर घर को कह कर चले गई थे। अशोक चौधरी के परिजनों ने मामले के जल्द खुलासे की मांग हैं। उनके भाई हरिओम सिंह ने कहा की मामले का सही और जल्दी खुलासा किया जाये। मामले की जांच कर रही प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी ने बताया की जांच की जा रही हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed