फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Itaua Nagar defeated Sujanpur team by one wicket

Moradabad News: इटौआ नगर ने सुजानपुर की टीम को एक विकेट से हराया

Sat, 11 Jan 2025 09:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Itaua Nagar defeated Sujanpur team by one wicket
बिलारी। जरगांव में चल रहे न्यू सुपर क्रिकेट टूर्नामेंट में इटौआ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सुजानपुर की टीम को हरा दिया। शुक्रवार को टूर्नामेंट के मैच में सुजानपुर टीम के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में सुजानपुर की टीम ने 103 रनों का स्कोर खड़ा किया। विजयी लक्ष्य का पीछे करने उतरी इटौआ की टीम के शुरुआती बल्लेबाज जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए। टीम के मध्यमक्रम के बल्लेबाजों ने टीम की पारी को संभाला। यह मुकाबला निर्णय के लिए अंतिम ओवर तक पहुंच गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर में 104 रन पूरे कर इटौआ की टीम ने एक विकेट से यह मैच जीत लिया। विजेता टीम के ऑलराउंडर अंकित गोस्वामी को गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेने और बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका हंसपाल और अमित ने निभाई। मैच आयोजन में नितिन सागर, राहुल सागर, लकी कुमार, गौरव राघव,दीपक राघव, अंकित राघव, गौरव कुमार आदि का सहयोग रहा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed