फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It wasn't an accident; the wife had her husband murdered by her lover.

Moradabad News: हादसा नहीं, पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
It wasn't an accident; the wife had her husband murdered by her lover.
मंडी धनौरा। बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत नहीं हुई थी बल्कि पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी ने कपड़े से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और हादसे का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर डाल दिया था। हत्या की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला अट्टा निवासी टिंकू (32) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

उसका शव बुधवार की सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टिंकू का शरीर खून से लथपथ था। माना जा रहा था कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था। दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी।

टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रेमी द्वारा टिंकू की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव को उसके गांव मानपुर कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राजकुमार की ओर से नर सिंह व संगीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed